पानीपत में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। सेक्टर-25 में फैक्ट्री के एक हिस्से की छत गिर गई जिसमें चार मजदूर दब गए। चांदनीबाग थाना पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। चारों मजदूरों को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि टेक्सटाइल कारोबारी अभिनव ने दो माह पहले ही फैक्ट्री को खरीदा था जिसका निर्माण कार्य चल रहा था।