फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में चार स्वास्थ्य केंद्रों पर ओटी की सुविधा, सिर्फ जिला नागरिक अस्पताल में चल रहा सर्जिकल अभियान

जिले में चार स्वास्थ्य केंद्रों पर ऑपरेशन थियेटर की सुविधा है लेकिन सर्जिकल अभियान सिर्फ जिला नागरिक अस्पताल में चल रहा है क्योंकि जिला विशेषज्ञों की कमी से जूझ रहा है। जिले में बेहोशी की चिकित्सक डॉ. कविता गौतम सिर्फ एक है जिससे जिला नागरिक अस्पताल में भी अधिकारियों द्वारा दो बेहोशी के चिकित्सकों की व्यवस्था की गई है। पूरे जिला का ओटी का कार्यभार एक चिकित्सक के कंधों पर डाला जा रहा है इससे अभियान प्रभावित हो रहा है। सोमवार को सामान्य दिनों से भी कम ऑपरेशन हुए। जिले में जिला नागरिक अस्पताल, समालखा सामान्य अस्पताल, खोतपुरा सीएचसी और ददलाना सीएचसी पर ऑपरेशन थियेटर की सुविधा है लेकिन सर्जिकल अभियान सिर्फ जिला नागरिक अस्पताल में चल रहा है। बाकी तीनों स्थानों पर प्रतिदिन की तरह कोई-कोई सिजेरियन डिलीवरी ही हो रही है इससे वहां के मरीजों को भी पानीपत अस्पताल तक की दौड़ लगानी पड़ रही है। समालखा में हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं लेकिन ऑपरेशन नहीं हो रहे हैं क्योंकि ऑपरेशन शुरू करने से पहले शरीर के उस भाग को बेहोश करने का इंजेक्शन लगाने वाले चिकित्सक सिर्फ जिला नागरिक अस्पताल में हैं। वहीं अभियान चलने से ओपीडी के मरीजों को परेशानी हो रही है। रविवार को ओपीडी बंद होने से सोमवार को ओपीडी करीब 1650 रही इसमें मनोरोग विशेषज्ञ और चर्म रोग विशेषज्ञ के मरीजों की ओपीडी नहीं हुई। रविवार को दिन में एक भी ऑपरेशन नहीं हुआ रविवार को जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी बंद थी लेकिन इसके साथ ऑपरेशन भी नहीं हुए। दिन में एक भी ऑपरेशन नहीं हुआ सिर्फ रात को दो सिजेरियन डिलीवरी हुई। अभियान के पांचवें दिन सोमवार को सिर्फ 12 ऑपरेशन हुए इनमें सिजेरियन के पांच, हड्डी के चार और आंख के तीन हुए। सोमवार को ईएनटी और जरनल सर्जन का एक भी ऑपरेशन नहीं हुआ। अभियान के तहत आयुष्मान कार्डधारकों को प्राथमिकता दी जा रही है वहीं ओपीडी में पहुंचे मरीजों को इलाज व दवा दी जा रही है। मरीजों को कोई परेशानी नहीं हो रही है। एक विशेषज्ञ की ड्यूटी ओटी में होती है तो दूसरा विशेषज्ञ ओपीडी में मरीजों को देख रहा है। -डॉ. विजय मलिक, सीएमओ पानीपत।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें