फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में आषाढ़ मास की पहली बारिश ने दी राहत, धान रोपाई ने पकड़ी रफ्तार

नवीन दलाल Updated Sun, 29 Jun 2025 10:59 AM IST

रविवार सुबह आषाढ़ मास के आगमन के साथ ही पानीपत और इसके पांचों खंडों में मौसम ने करवट ली और हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो गई। इस बारिश ने न केवल गर्मी से राहत दी, बल्कि किसानों के लिए भी खुशखबरी लाई, क्योंकि धान रोपाई का कार्य फिर से गति पकड़ने लगा है। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष ने बताया कि अगले तीन दिनों तक लगातार हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। रविवार को भी दिनभर बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि यह बारिश फसलों, खासकर धान की रोपाई के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। पालड़ी गांव के किसान राजेश और कृष्ण ने बताया कि पिछले कई दिनों से मौसम साफ होने के कारण धान रोपाई का कार्य रुका हुआ था। बारिश शुरू होने के बाद अब खेतों में फिर से चहल-पहल बढ़ गई है और धान रोपाई का कार्य तेजी से शुरू हो गया है। किसानों का कहना है कि यह बारिश उनकी फसलों के लिए वरदान साबित होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें