सींक गांव में कांग्रेस के युवा नेता अनिल मलिक के चचेरे भाई को पड़ोस के लड़के की शादी की डीजे पार्टी के दौरान मंगलवार रात को गोली मार दी। उसके मुंह पर जबड़े और पीठ पर दो गोली लगी हैं। उनको पहले पानीपत के एक निजी अस्पताल लेकर आए और फिर गंभीरावस्था के चलते दिल्ली में ले गए। हमलावरों ने चार फायर किए थे। इनमें एक गोली दीवार में लगी और दूसरी कान के पास से निकल गई। मतलौडा थाना पुलिस और सीआईए की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने दो हमलावरों को मौके पर ही पकड़ लिए और उनको पुलिस के हवाले कर दिया। डीजे पार्टी में गोली चलने के बाद बच्चे और महिलाएं घबराकर घरों में भाग गई। मतलौडा थाना की पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया है।