फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत थाना चांदनी बाग के पास नर्सरी में सिलिंडर फटने से लगी आग

सुनील कुमार Updated Thu, 20 Aug 2026 05:32 PM IST

पानीपत। थाना चांदनी बाग के पास सेक्टर-25 बाइपास रोड पर स्थित नर्सरी में वीरवार दोपहर करीब एक बजे गैस सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। आग की लपटों को देखकर आस-पास के लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। टीम ने लोगों की मदद से आग पर तुरंत काबू कर लिया। आग से नर्सरी में माली के लिए बनाई गई शेड जलकर खाक हो गई है। बबैल नाके से जीटी रोड पर आने वाले बाइपास रोड पर लक्ष्मी नर्सरी है। नर्सरी में माली के लिए रहने के लिए शैड बना रखी है। वीरवार दोपहर को करीब एक गैस सिलिंडर में रिसाव होने के कारण अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने पूरे शैड को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं, आग की लपटों को देखकर आस-पास के लोगों ने तुरंत दमकल विभाग कीटीम को फोन किया। साथ ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। जिला अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग लगने बिस्तर, शैड और कुछ अन्य सामान का नुकसान हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें