शिक्षा विभाग ने जाटल रोड स्थित सृजन पब्लिक स्कूल को बंद कर दिया है। वहीं पुलिस ने प्रिंसिपल और वैन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। इसका खुलासा शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने सोमवार को किया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्कूल शिक्षा का मंदिर माना जाता है। बच्चे यहां पढ़ने और खेलने के लिए आते हैं। उनके साथ इस तरह का अमानवीय व्यवहार करना ठीक नहीं है। विभाग ऐसे स्कूल को चलने नहीं देगा।