फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: दिल्ली पैरलल नहर में गिरा छोटा हाथी, चालक की मौत

देर रात को समालखा थाना क्षेत्र में नारायणा गांव के पास एक छोटा हाथी दिल्ली पैरलल नहर में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति नहर से बाहर निकल गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार रात 11 बजे नारायणा और बुढ्श्याम गांव के बीच छोटा हाथी नहर में गिर गया। सूचना मिलते की गोताखोर मौके पर पहुंचे। नहर में डूबने से चमरोडा निवासी मन्नू राम की मौत हो गई। उसका साथी नहर से सकुशल बाहर निकल गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक सब्जी बेचने का काम करता था। रात को सब्जी लेने के लिए पानीपत आ रहा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें