सरकारी चिकित्सक एचसीएमएस एसोसिएशन के आह्वान पर चिकित्सकों का मंगलवार को सामूहिक अवकाश का दूसरा दिन रहा। चिकित्सकों के अवकाश पर जाने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। जिला नागरिक अस्पताल में दो निजी फिजिशियन मरीजों को देख रहे हैं। फिजिशियन ही हड्डी संबंधित मरीजों की जांच भी कर रहे हैं और उन्हें दवा दे रहे हैं। वहीं अल्ट्रासाउंड बंद होने से गर्भवतियों को बिना अल्ट्रासाउंड कराए ही लौटना पड़ा रहा है। जिले में लगभग 108 चिकित्सक सामूहिक अवकाश पर हैं जिससे ओपीडी से लेकर आपातकालीन विभाग समेत प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में दो दिन से मरीज परेशान हो रहे हैं। अधिकारियाें ने स्वास्थ्य सेवाएं चलाए रखने के लिए निजी अस्पतालों इसराना के एनसी मेडिकल कॉलेज, ईएसआई और आयुष्मान अस्पताल से 35 चिकित्सकों को जिला नागरिक अस्पताल में सहारा लिया जो दिन से मरीजों की जांच कर रहे हैं और उन्हें दवा दे रहे हैं। अस्पताल में दो फिजिशियन की ड्यूटी लगाई गई है जो मरीजों की जांच कर रहे हैं। फिजिशियन ही हड्डी के मरीजों की जांच कर रहे हैं और उन्हें दवा दे रहे हैं। कोई भी विशेषज्ञ दूसरी किसी भी बीमारी के मरीज की जांच कैसे कर सकता है और उन्हें उचित दवा कैसे दे रहा है यह स्वास्थ्य विभाग से लोगों को प्रश्न है। बीमारी से परेशान लोग उन्हीं से जांच करवा के दवा ले रहे हैं।