फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में 10 शिकायतों पर हुई सुनवाई

समाज न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (सेवा) मंत्री कृष्ण कुमार ने मंगलवार को जिला सचिवालय सभागार में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जिलेभर से आई शिकायतों पर विस्तार से सुनवाई करते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार की नीति स्पष्ट है किसी भी नागरिक को न्याय से वंचित नहीं रखा जाएगा। हर शिकायत पर निष्पक्ष, समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मंत्री का स्वागत उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने बुके भेंट कर किया। उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन हर जरूरतमंद को सुलभ तरीके से न्याय दिलाने के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। पहली शिकायत शिकायतकर्ता रणधीर वासी की थी यह पिछली बैठक से लंबित शिकायत थी, जिसे दोबारा रखा गया। यह मामला पुलिस विभाग से संबंधित था। मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए और शिकायत को लंबित रखा। दूसरी शिकायत में शिकायतकर्ता पवन ने सडक़ निर्माण से संबंधित अपनी शिकायत मंत्री के समक्ष रखी। यह भी पिछली बैठक की लंबित शिकायत थी। पवन ने बीपीएल प्लॉटों की सडक़ एवं सीवर लाइन की समस्या बताते हुए कहा कि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। मंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से मौके पर ही समस्या का समाधान करवाया। तीसरी शिकायत रविंद्र कुमार, सेक्टर-12 द्वारा रखी गई। शिकायतकर्ता रविंद्र कुमार की यह शिकायत भी पिछली बैठक से लंबित थी और पुलिस विभाग से संबंधित थी। शिकायत में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय दिलाने की मांग रखी गई थी। मंत्री ने सूझबूझ और गंभीरता से सुनवाई करते हुए इसका समाधान मौके पर किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें