फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: आईबी पीजी महाविद्यालय आत्मनिर्भर भारत विषय को लेकर हुई चर्चा

आईबी पीजी महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना और स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में आत्मनिर्भर भारत विषय पर एक भव्य एवं प्रेरणादायी व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने सक्रिय रूप से भाग लेकर इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता स्वावलंबी भारत अभियान के राष्ट्रीय सह-संगठक सतीश कुमार रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन द्वारा किया गया। महाविद्यालय प्रबंधन समिति सदस्यों द्वारा मुख्यातिथि को तुलसी का पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया। प्राचार्या डा. शशि प्रभा मलिक ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान केवल एक आर्थिक नीति ही नहीं बल्कि एक राष्ट्रीय आंदोलन है, जो आत्मगौरव, स्वाभिमान और स्वदेशी संस्कृति से जुड़ा हुआ है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन को अपनाएं और देशहित को सर्वोपरि रखें। मुख्यातिथि सतीश कुमार ने कहा कि हमारा जीवन तभी संतुलित और राष्ट्र हितकारी होगा, जब हम इच्छा से देशी, जरूरत में स्वदेशी और केवल मजबूरी में विदेशी वस्तुओं का उपयोग करेंगे। उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि वे आत्मनिर्भर भारत अभियान को केवल नारा न समझें, बल्कि इसे अपने जीवन का मूलमंत्र बनाकर आगे बढ़ें। महाविद्यालय प्रबंधन समिति उपप्रधान बलराम नंदवानी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान को राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया और युवाओं से आग्रह किया कि वे शिक्षा, रोजगार और स्वदेशी उद्यमिता में अग्रणी भूमिका निभाएं।मंच संचालन उप-प्राचार्या डाॅ. किरण मदान ने किया। उन्होंने स्वदेशी अपनाने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर डॉ. पूनम मदान, डॉ. गुरनाम सिंह, प्रो. अजयपाल, प्रो. खुशबू, डॉ. नीतू भाटिया, प्रो. राहुल कुमार, प्रो. कुलदीप शर्मा व प्रो. पूजा मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें