फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: सिविल अस्पताल में ओपीडी के बाहर बनाई जाएगी लाइन, जल्द शुरू होगी कोरोना जांच

जिला नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन की पालना के लिए ओपीडी के बाहर मरीजों के लिए लाइनें बनाई गई हैं। अब मरीज पर्ची कटवाने के लिए धक्का-मुक्की न करके लाइनों में शारीरिक दूरी बनाकर खड़े हो पाएंगे। इससे कोरोना की रोकथाम में काफी मदद मिलेगी। अस्पताल में कोरोना जांच की 500 पीपीई किट की मांग भेजी गई हैं। जल्द ही किट अस्पताल में आ जाएंगी जिससे खांसी-नजला, वायरल बुखार के मरीजों की कोरोना जांच शुरू होगी। जिला नोडल अधिकारी डॉ. सुनील संदूजा ने बताया कि अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन को सोमवार से शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें