फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में शिक्षा मंत्री के सामने पहुंची प्रॉपर्टी आईडी और पंचायत से संबंधित 200 शिकायतें

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने वीरवार को सरकारी विश्रामगृह में जनता दरबार लगाया। उनके सामने करीब 200 शिकायत से पहुंची। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फोन कर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। इनमें सबसे अधिक प्रॉपर्टी आईडी, पंचायत और विकास कार्यों की रही। वहीं, निंबरी के ग्रामीणों ने गांव के सरकारी स्कूल की चहारदिवारी मांग शिक्षा मंत्री के सामने रखी। शिक्षा मंत्री ने जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा को फोन करें चाहरदिवारी बनवाने के निर्देश दिए। शिक्षा मंत्री में महिपाल ढांडा ने जनता दरबार वीरवार सुबह 9:00 बजे शुरू किया। उन्होंने गर्मी और लोगों की भीड़ को देखते हुए कैमरे की बजाय हॉल में ही समस्या सुनना शुरू किया। मबाहर ही मैच और कुर्सी लगवाकर शिकायत सुनना शुरू की। उन्होंने दोपहर बाद 1:00 बजे तक समस्या सुनी। महिपाल ढांडा ने कहा कि लोगों की शिकायतों को सुनकर अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए हैं। इन सब शिकायतों का संबंधित अधिकारियों से फीडबैक भी लि या जाएगा। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें