असंध रोड स्थित सेंट मैरी कैथोलिक चर्च में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बुधवार रात करीब 10 बजे विशेष प्रार्थना की। करीब आधे की विशेष प्रार्थना में प्रार्थना यीशु मसीह के जन्म का जश्न मनाया। इसके साथ शांति, प्रेम और आशा के लिए प्रार्थना की। वहीं वीरवार को सुबह साढ़े नौ से 11 बजे तक विशेष प्रार्थना की जाएगी। इसके लिए चर्च सजकर तैयार कर लिए गए हैं। सेंट मैरी कैथोलिक चर्च के पल्ली पुरोहित सुदीप और फादर कार्तिक एबल की देखरेख में बुधवार को विशेष प्रार्थना की गई। इसमें परमेश्वर को धन्यवाद दिया और अपने जीवन में उनके प्रकाश को प्रतिबिंबित करने की शक्ति मांगी। इसके साथ परिवार, दोस्तों और दुनिया के लिए प्रार्थना की। इसमें शांति, क्षमा और जरूरतमंदों की मदद करने की इच्छा की। क्रिसमस प्रार्थना में यीशु के जन्म के उपहार के लिए परमेश्वर का धन्यवाद किया। दुनिया और अपने दिलों में शांति के राजकुमार (यीशु) से शांति की प्रार्थना की। यीशु के प्रेम को महसूस करना और उसे दूसरों के साथ साझा करने की शक्ति मांगी। नई शुरुआत और उद्धार की आशा में खुशी व्यक्त किया। सेंट मैरी कैथोलिक चर्च के पल्ली पुरोहित सुदीप और फादर कार्तिक एबल ने बताया कि दो दिवसीय विशेष प्रार्थना सभा में जिलेभर से लोग पहुंचते हैं। वीरवार को सुबह साढ़े नौ से 11 बजे तक विशेष प्रार्थना की जाएगी। इसके बाद चर्च लोगों के दर्शनों के लिए खुला रहेगा।