फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पानीपत में सड़क किनारे तालाब में पलटा कैंटर

पानीपत असंध रोड पर ऊंटला गांव के पास शनिवार सुबह करीब चार बजे धुंध ज्यादा होने की वजह से एक कैंटर सड़क किनारे गहरी खाई में बने तालाब में पलट गया। कैंटर का ड्राइवर साइड हिस्सा पानी में डूब गया। इसके बाद कंडक्टर साइड का शीशा उतार कर चालक और हैल्परों ने अपनी जान बचाई। ठंडे पानी में वे भी बिल्कुल भीग गए। बाद में हाईड्रा मशीन मंगवाकर कैंटर को निकाला गया। इसके बाद सामान लोड किया गया। कैंटर चालक सुरेश कुमार ने बताया कि वह अपने कैंटर में खाली बाल्टियों को भरकर दिल्ली से समाना की ओर जा रहा था। शनिवार सुबह करीब चार बजे जब वे असंध रोड पर ऊंटला गांव के पास पहुंचे तो कोहरा बहुत ज्यादा था। वे आराम से एक ट्रैक्टर के पीछे चल रहे थे। ट्रैक्टर मुड़ने के बाद उन्हें सड़क पर कुछ भी नहीं दिखा और उनका कैंटर अचानक सड़क किनारे एक गहरी खाई के तालाब में जा गिरा। कैंटर के अंदर पानी भरने लगा तो उन्होंने कंडक्टर साइड का शीशा उतार कर बाहर निकल अपनी जान बचाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें