फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पानीपत में जहरीली शराब पीने से दूसरे मजदूर की भी मौत, कुल दो की गई जान

पानीपत के बिजावा गांव में जहरीली शराब पीने से एक और मजदूर बंटी की मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या दो हो गई है। इससे पहले मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के जसवंतपुर गांव के राजकुमार की शुक्रवार को इसराना के एनसी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। गंभीर हालत में बंटी को पहले एनसी मेडिकल कॉलेज इसराना से रोहतक पीजीआई रेफर किया गया था, लेकिन परिजन उसे मेरठ स्थित एक अस्पताल में ले गए। शनिवार सुबह वहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। शुक्रवार को मरने वाले राजकुमार के शव का पोस्टमार्टम शनिवार दोपहर तक नहीं हो सका। परिजन पूरा दिन अस्पताल में पुलिस के आने का इंतजार करते रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें