फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरौंडा यूको बैंक में चोरी के आरोपियों ने पानीपत में किया था एटीएम बूथ लूटने का प्रयास

पानीपत के कुटानी रोड पर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के का एटीएम लूट के प्रयास के मामले में पुलिस ने एक नाबालिक समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रथम दृष्टया में आरोपियों ने घरौंडा में 28 मई को यूको बैंक में दीवार तोड़कर चोरी करने और 24 में को घरोंडा के ही एक मकान में चोरी करने की वारदात को कबूल किया है। इनमें से चार आरोपी झपटनारी के मामलों में आरोपी हैं। वे दो महीने पहले ही अलग-अलग समय में जमानत पर आए थे। डीएसपी मुख्यालय पानीपत सतीश वत्स ने एटीएम बूथ पर लूट के प्रयास के मामले का शुक्रवार पटाक्षेप किया। डीएसपी सतीश वर्ष ने बताया कि 2 जून की रात को किला थाना पुलिस के अंतर्गत कूटानी रोड पर स्टेट बैंक आफ इंडिया के एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया था। जैसे ही आरोपियों ने एटीएम तोड़ने का प्रयास किया वैसे ही अलार्म बैंक के मुख्यालय में बज गया। पुलिस की ईवीआर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। आरोपी ईवीआर का सायरन सुनकर भागने लगे। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने उनको पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर अंधेरा का फायदा उठाकर के भाग गए। सीआईए 2 को इसकी जांच दी गई थी। प्रभारी फूल कुमार के नेतृत्व में टीम ने वीरवार देर शाम को बाबरपुर के पास से चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान प्रिंस निवासी कृपाल आश्रम पानीपत, आशु निवासी तहसील कैंप, सूरज निवासी बाबरपुर और कारण निवासी शिमला मौलाना गांव बताया। चारों आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर उनके आरोपी साथी नाबालिक को गिरफ्तार किया। अभी एक आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है।डीएसपी मुख्यालय ने बताया कि छठे आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं। डीएसपी मुख्यालय ने बताया कि प्रिंस पर झपटमारी के तीन आंशु पर दो , सूरज पर चार और करण पर पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की प्रथम दृष्टया में सामने आया कि चारों ने जेल में ही बैठकर संयुक्त रूप से गैंग बनाया था और अब बड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम देने शुरू किया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें