फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में रणजीत नाम के शख्स की हत्या

बापौली थाना क्षेत्र के बिहौली गांव में हुई रणजीत (32) की हत्या के तीन दिन बाद बुधवार को पत्नी और बच्चे बिहार के पूर्णिया जिले से पानीपत पहुंचे। जैसे ही पत्नी ने शवगृह में पति का शव देखा तो वह बेसुध हो गई। साथ में आई महिलाओं ने उसे किसी तरह से संभाला। पत्नी ने कहा कि विनोद कौन है और कहां का रहने वाला है उन्हें कोई जानकारी नहीं हैं। उधर, हत्या करने के बाद विनोद पत्नी और बच्चों को साइकिल पर बैठाकर भागा था। बापौली के पास एक पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी में फुटेज में वह जाता दिखाई दिया। बिहौली गांव में पूर्व सरपंच जिले सिंह के खेत में रह रहे पूर्णिया निवासी रणजीत की उसी के साथी विनोद ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। रणजीत का शव सोमवार सुबह खेत में पड़ा मिला था। पुलिस ने उनके परिजनों को हत्या की सूचना दी थी। बुधवार को रणजीत की पत्नी जसना देवी दो बेटियों और परिवार अन्य सदस्यों के साथ पानीपत पहुंची। दोपहर को करीब 12 बजे वह जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचे जहां पर पुलिस ने पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों से रणजीत के शव की शिनाख्त करवाई। जैसे ही जसना देवी ने पति का शव देखा तो वह बेसुध हो गई और शवगृह के पास ही जमीन पर गिर गई। किसी तरह से साथ में आई महिलाओं ने उसे संभाला और सांत्वना दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें