फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पानीपत में अवैध रूप से खड़े 150 वाहनों का काटा चालन, 40 से अधिक इंपाउंड

भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 28 Nov 2024 08:11 PM IST

पानीपत में जिला यातायात पुलिस रॉन्ग साइड चलने, अवैध रूप से वाहन खड़ा करने व ओवरलोडिंग वाहनों पर कार्रवाई कर रही है। इसमें आरटीए की टीमों का भी सहयोग लिया जा रहा है। इसको महाअभियान नाम दिया गया है। वीरवार को भी पुलिस की टीमों ने पूरे शहर में महाअभियान चलाया। रॉन्ग साइड आने वाले व अवैध रूप से खड़े 150 से अधिक वाहन चालकों के चालान काटे गए। अब तक 40 से अधिक वाहन को इंपाउंड किया जा चुका है। लगभग दो लाख रुपये जुर्माना अब तक वूसला जा चुका है। सर्विस लाइन को कब्जामुक्त कराने व जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। सर्विस लाइन में अवैध पार्किंग के कारण ऑटो यहां नहीं चल पाते और जाम की स्थिति बनी रहती है। यहां पैदल जाने वाले राहगीरों को भी काफी परेशानी होती है। पुलिस एक टीम तहसील कैंप मोड़, दूसरी पुराना स्टैंड, तीसरी लाल बत्ती चौथी संजय चौंक व पांचवीं टीम गोहाना मोड़ पर तैनात है। इसे ही पांच टीमें पानीपत करनाल लेन पर तैनात है। अब पुलिस बरसत रोड, गोहाना रोड, सनौली रोड व असंध रोड पर ऐसे ही अभियान चलाएंगी। यहां टूट रहे नियम- प्रशासन ने शहरवासियों के फ्लाईओवर के इस्तेमाल के लिए खादी आश्रम के सामने एलेवेटिड हाईवे पर कट बनाया था। अब वाहन चालक नांगलखेड़ी से फ्लाईओवर पर चढ़ते हैं और खादी आश्रम के पास इसी कट से नीचे शहर की ओर आते हैं। इसलिए यहां हादसे होने का सबसे अधिक भय रहता है। ऐसे ही सेक्टर 29 के सामने एलेवेटिड हाईवे से उतरकर वाहन चालक सेक्टर 12 कट तक रॉन्ग साइड आते हैं। सेक्टर छह कट से तहसील कैंप कट तक रॉन्ग साइड आने वालों की लाइन लगी रहती है। यातायात पुलिस डीएसपी सुरेश सैनी ने बताया कि यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध रूप से वाहन खड़े करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। लोगों से अपील है कि अपने वाहनों को पार्किंग में ही खड़ा करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें