फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुररानी में युवक ने लगाया फंदा

अंकेश ठाकुर Updated Tue, 04 Nov 2025 09:12 PM IST

पंचकूला के रायपुररानी में मंगलवार दोपहर को एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। टांगरी नदी से घर लौटने के बाद एक युवक ने फंदे से लटक कर जान कर ली। मृतक की पहचान रायपुररानी के सागर सिंगला के रूप में हुई है। मरने से पहले सागर ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसमें उसने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने टांगरी नदी के पास उसके साथ मारपीट की थी। मारपीट से आहत होकर वीडियो में सागर ने कहा, ‘जिसने मुझे मारा है, मैं घर जाकर फांसी लगाऊंगा और उनका नाम बताऊंगा।’ यह वीडियो उसने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला था और कुछ ही देर में वायरल हो गया। सूचना पाकर रायपुररानी थाना पुलिस घर पहुंची। मृतक की मां मोनिका की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के मामला दर्ज कर जांच शुरू दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें