उत्तराखंड से पंचकूला के सेक्टर-16 में 12 लाख रुपये लेने आए गांव बानूसी निवासी हिमांशु, अवनीश और पंकज सिंह को तीन घंटे तक कमरे में बंधक बनाकर 1 लाख 20 हजार लुटने मामले में पुलिस ने तीनों आरोपी गिरफ्तार करके रविवार को कोर्ट में पेश करके पांच दिन के रिमांड पर लिया है। पकड़े गए तीनों आरोपी की पहचान बगपत निवासी मोहित, जीरपुर निवासी मोहम्मद ताजिम और सहारनपुर निवासी मोसिस से हुई है।