फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन के दोस्त पुलिस कार्यक्रम में महिला पुलिस थाना की एसएचओ पहुंचीं

महिला पुलिस आपकी मदद के लिए है.. डरने की जरूरत नहीं है। मुसीबत में हिम्मत दिखाएं, चुप न रहें। यह संदेश अमर उजाला फाउंडेशन के ‘दोस्त पुलिस कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिस थाना की एसएचओ नेहा संधू ने सेक्टर 3 देवी नगर स्थित गवर्नमेंट स्कूल की छात्राओं को दिया। एसएचओ नेहा संधू छात्राओं को बताया कि अगर महिला अकेली रात के समय कहीं जा रही हो तो किसी भी परिस्थिति में खुद को असुरक्षित महसूस न समझे। आपकी एक कॉल पर महिला पुलिस सहायता के लिए पहुंच जाएगी व ट्रिप मॉनिटरिंग के तहत गंतव्य स्थान पर सकुशल पहुंचा देगी। वहीं, दुर्गा शक्ति एप का लाल बटन दबाने से पुलिस आपकी मदद मिलेगी। इसलिए महिलाएं खुद को एप पर रजिस्टर कर लें। उन्होंने कहा कि महिला के विरुद्ध होने वाले अपराधों की सूचना किसी भी थाने के महिला हेल्प डेस्क, महिला थाना, महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 या डायल 112 पर दी जा सकती है। टीम ने छात्राओं को दुर्गा शक्ति व डायल-112 की ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें