पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित पासिंग आउट परेड को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुचेंगे। जिसे देखते हुए आसपास के कई मार्गों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने विजिटर्स के लिए स्टेडियम के पिछली तरफ अलग पार्किंग की व्यवस्था की है। वहीं, प्रवेश के लिए विशेष एंट्री गेट बनाया गया है, जहां मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही लोगों को अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं और आमजन से ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने की अपील की गई है।