बांग्लादेश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों पर लगातार हो रहे अत्याचारों के विरोध में सनातन सुरक्षा मंच ने पंचकूला में शांति मार्च निकाला। मार्च शहीद मेजर संदीप सांखला चौक सेक्टर-2 से उपायुक्त कार्यालय तक निकाला गया। बांग्लादेश में इस्कॉन के स्वामी चिन्मय दास के अरेस्ट होने से संतों में रोष है। सनातन सुरक्षा मंच ने प्रधानमंत्री से सनातन विरोधियों पर लगाम लगाने का आग्रह किया।