पंचकूला सेक्टर 6 अस्पताल की बेसमेंट में बरसात का पानी भरा है। अस्पताल के क्लास फोर और स्वीपर मिलकर पानी निकाल रहे हैं। अस्पताल की बेसमेंट में ही पूरे अस्पताल का कंट्रोल रूम बना हुआ है और इसी जगह पर सभी दवाइयां भी रखी गई है हल्की सी बरसात होते ही हर बार पानी भर जाता है परंतु अस्पताल प्रशासन और पंचकूला प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा कई बार तो लिफ्ट में भी करंट आ जाता है गनीमत रही की अभी तक लिफ्ट में पानी नहीं भरा है परंतु एक लिफ्ट चल रही है एक लिफ्ट अभी भी बंद पड़ी है। पानी भर जाने के बाद कर्मचारी कड़ी मेहनत कर पानी को यहां से निकलते हैं परंतु बरसात के दिनों में तो बहुत ही ज्यादा बुरा हाल हो जाता है।