पंचकूला पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य का कहना है कि अब स्मार्ट वॉच से शहर तैनात पुलिसकर्मियों की मॉनीटरिंग होगी। इसके लिए कमिश्नर ने 29 राइडर और 12 पीसीआर को किया रवाना। दो शिफ्टों में 10 पुलिस स्टेशन के जवान स्पॉट पर तैनात रहेंगे। पुलिस पब्लिक से सीधे तौर पर कनेक्ट होगी। किसी भी क्राइम को कंट्रोल करने और आरोपियों को पकड़ने मदद मिलेगी।