पंचकूला के सेक्टर-8 में एक कार में एक व्यक्ति ने पेट्रोल छिड़क कर आग के हवाले कर दिया। घर के बाहर पार्किंग में खड़ी कार में आरोपी ने शनिवार-रविवार की रात दो बजे आग लगा दी और आरोपी फरार हो गई। कार में आग लगने की घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। कार मालिक राग सेठी ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाया, लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह से जल चुकी थी। गाड़ी में आग लगाने की घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने पीड़ित राग सेठी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।