विश्वास फाउंडेशन के द्वारा गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से अंतरराष्ट्रीय ध्यान दिवस के उपलक्ष्य पर एक विशेष बैठक का आयोजन पंचकूला के टाउन पार्क सेक्टर-5 में किया गया। जिंदगी में सेवा और साधना को बढ़ावा देने की सोच के प्रति जन जागरण में जुटी विश्वास फाउंडेशन एक ऐसी संस्था है, जिसका उद्देश्य समाज में ध्यान मैडिटेशन और नि:स्वार्थ सेवा के प्रति जागरूकता फैलाना है। यह संस्था ध्यान और मानव सेवा के कार्यों के लिए कई सालों से कार्यरत है। इस ध्यान की विशेष बैठक में 500 से अधिक विश्वास फाउंडेशन के साधकों व अन्य लोगों ने भाग लिया। जिसमें बड़े, बुजुर्ग, बच्चे इत्यादि साधकों ने ध्यान का आनंद लिया।