सब डिपो कालका में ड्राइवर और कंडक्टरों की कमी का असर अब बस सेवाओं पर साफ दिखाई देने लगा है। स्टाफ की कमी के चलते सोमवार और मंगलवार को कालका-जींद रूट पर चलने वाली रोडवेज बस का संचालन नहीं हो सका। इससे इस रूट के नियमित यात्रियों को निजी वाहनों और अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ा। यह बस प्रतिदिन सुबह 7:25 बजे कालका से रवाना होकर दोपहर करीब एक बजे जींद पहुंचती है। डिपो में वर्तमान में 56 कंडक्टर और 43 ड्राइवर कार्यरत हैं, जबकि 70 कंडक्टर व 60 ड्राइवर की आवश्यकता है।