पंचकूला सेक्टर-5 इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में तीन दिवसीय राज्य युवा महोत्सव कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को हिमाचल पुलिस आर्केस्ट्रा बैंड के इंचार्ज विजय की टीम ने अपने गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। गानों पर स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राएं झूमते दिखाई दिए ।