फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की बैठक स्थगित

पंचकूला के सेक्टर एक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में शुरू हुई हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की बैठक अचानक स्थगित कर दी गई है। निर्वाचित सदस्यों ने सरकार के खिलाफ गेट पर धरना दे दिया। सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। सदस्यों का कहना है कि रिटायर्ड जस्टिस एच एस भल्ला की तरफ से 9 सदस्यों को चुना जाना था, लेकिन सरकार के इशारे पर यह कहा गया कि अभी सदस्यों को चुनने का नियम नहीं बनाया गया है। इसके बाद सभी बैठक स्थगित करके बाहर आ गए। वहीं, इस मामले पर बाहर आने पर जगदीश झींडा ने कहा कि धरना प्रदर्शन करने वालों को नियम नहीं मालूम है, ये धरना प्रदर्शन बेवकूफी भरा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें