हरियाणा निर्वाचन आयोग ने राज्य के शहरी निकाय चुनावों की घोषणा कर दी है। पंचकूला के सेक्टर-17 राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि फरीदाबाद, मानेसर, पानीपत, रोहतक और करनाल में नगर निगम चुनाव होंगे, जबकि अंबाला और सोनीपत में सिर्फ मेयर चुनाव कराए जाएंगे।