फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में पहली बार किन्नर समाज की महंत सोनाक्षी महाराज का पट्टा अभिषेक समारोह होगा आयोजित

निवेदिता वर्मा Updated Mon, 14 Jul 2025 04:24 PM IST

हरियाणा में पहली बार किन्नर समाज की महंत सोनाक्षी महाराज का होगा पट्टा अभिषेक समारोह आयोजित होगा। पंचकूला सेक्टर 14 किसान भवन में किन्नर समाज की महामंडलेश्वर सोनाक्षी महाराज ने एक प्रेस वार्ता कर जानकारी दी है। मंगलवार को उनका पट्टा अभिषेक उनके गुरु आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी द्वारा किया जाएगा। यह ऐतिहासिक समारोह सेक्टर 15 के सामुदायिक केंद्र में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों—गुजरात, मुंबई, नासिक, काशी, बनारस, प्रयागराज सहित अन्य क्षेत्रों से लगभग 33 महामंडलेश्वर उपस्थित रहेंगे। समारोह के पश्चात किन्नर समाज द्वारा विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। यह हरियाणा में पहली बार होने वाला ऐसा आयोजन है, जिसमें किसी किन्नर महंत का विधिवत पट्टा अभिषेक हो रहा है। दूध, दही, शहद और अन्य पूजन विधियों से यह अभिषेक संपन्न किया जाएगा। सोनाक्षी महाराज ने इसे अपने जीवन का सबसे पावन और सौभाग्यशाली दिन बताया। उन्होंने कहा कि ध्यान, सेवा और साधना के मार्ग ने उन्हें इस ऐतिहासिक पद तक पहुंचाया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें