पंचकूला सेक्टर-2 स्थित एक घर में सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मकान में उस समय एक बुजुर्ग दंपत्ति मौजूद थे, जो समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना में घर का पिछला हिस्सा पूरी तरह जलकर राख हो गया, जबकि एक आउटडोर यूनिट और कई घरेलू सामान भी जलकर नष्ट हो गए। फायर विभाग के अनुसार, आग संभवतः शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी, हालांकि जांच जारी है।