पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की 2 घंटे हड़ताल रही। सुबह 9:00 से 11:00 बजे तक अस्पताल के सभी चिकित्सक हड़ताल पर चले गए। इस दौरान सर्जरी ओपीडी के बाहर सभी डॉक्टर इकट्ठा हुए। हड़ताल के कारण इलाज के लिए आए मरीज परेशान दिखे। ओपीडी के बाहर मरीज डॉक्टरों का इंतजार करते रहे।