पंचकूला सेक्टर 12 और 12ए की डिवाइडिंग रोड पर पिछले कई दिनों से यातायात व्यवस्था प्रभावित है। सड़क धंसने के कारण यहां मरम्मत कार्य शुरू किया गया था, लेकिन काम लगातार बंद पड़ा हुआ है। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों के अनुसार, पिछले करीब एक महीने से सड़क की स्थिति खराब बनी हुई है। सुबह और शाम के व्यस्त समय में यहां रोजाना जाम लग रहा है, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत का काम पूरा करवाने और यातायात व्यवस्था सुचारू करने की मांग की है।