चंडीमंदिर पुलिस ने 23 लाख रुपये की ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान रोहित अंगराल के रूप में हुई है, जो एक एलजी शोरूम में काम करता था। आरोपी ने सेक्टर-33, चंडीगढ़ निवासी पीड़ित सतीश गुप्ता से इलेक्ट्रॉनिक सामान देने के बहाने 23 लाख रुपये की ठगी की थी। इस मामले की जांच कर रहे अधिकारी योग ध्यान ने आरोपी को जम्मू से गिरफ्तार किया। आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया गया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि ठगी के पूरे मामले का पर्दाफाश किया जा सके।