फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में स्ट्रांग रूम का सीसीटीवी कैमरा बंद, कांग्रेस उम्मीदवार ने जताई आपत्ति

पंचकूला नगर निगम चुनाव के बाद सेक्टर-14 गर्ल्स कॉलेज में ईवीएम मशीनों को रखे गए स्ट्रांग रूम में सोमवार सुबह सीसीटीवी कैमरा बंद होने का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार स्ट्रांग रूम का मुख्य कैमरा सुबह करीब 9:30 बजे से 11 बजे तक बंद रहा, जिससे वहां मौजूद प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में चिंता का माहौल बन गया।कैमरा बंद होने की सूचना मिलते ही मेयर पद की कांग्रेस उम्मीदवार सुधा भारद्वाज अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने अधिकारियों के समक्ष आपत्ति जताते हुए कहा कि ईवीएम की सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती। मौके पर मौजूद उम्मीदवारों और समर्थकों ने मांग की कि स्ट्रांग रूम की निगरानी व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी रखी जाए और कैमरा बंद होने के कारणों की जांच की जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें