पंचकूला में अमर उजाला की ओर से पुलिस दोस्त का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामगढ़ के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इसमें बच्चों को साइबर एक्सपर्ट मोहित ने जागरूक किया। इस मौके पर साइबर थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह सहित स्कूल स्टाफ के लोग मौजूद रहे।