प्राचीन शिव मंदिर में 22 अगस्त को होने वाले मूर्ति स्थापना कार्यक्रम को लेकर आज मंदिर कमेटी और समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान मनमोहक धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु धार्मिक भजनों पर झूमते नजर आए और पूरे वातावरण में भक्तिमय माहौल बना रहा। शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर लोगों की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह जलपान की व्यवस्था भी की गई। मंदिर कमेटी ने बताया कि 22 अगस्त को होने वाले मूर्ति स्थापना कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है और कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।