पिंजौर के अमरावती में सोनू नोल्टा हत्याकांड में इस्तेमाल कार को पुलिस ने पीजीआई से बरामद कर लिया है। पुलिस की सात टीमों ने शनिवार को चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में 15 ठिकानों पर छापा मारा। वहीं, पुलिस ने 30 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस सोनू नोल्टा और पीयूष पिपलानी के बीच पैसे और जमीन के कब्ज़े से जुड़े लेनदेन के मामलों की जांच कर रही है। पूछताछ में पता चला है कि सोनू नोल्टा और मुख्य आरोपी पीयूष पिपलानी पिछले दस साल से दोस्त थे। यह भी सामने आया है कि सोनू नोल्टा ने पीयूष और अंकुश को जमीन कब्जाने सहित कई मामलों में रोका था, जिससे उनके बीच बहसबाजी भी हुई थी।