फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी ओपी सिंह ने पुलिस शहीदों को दी श्रद्धांजलि, सुनिए क्या बोले

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर सोमवार को पंचकूला की पुलिस लाइन में भावनात्मक माहौल देखने को मिला। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओपी सिंह ने पुलिस शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर देशभर के 191 अमर शहीदों को नमन किया। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, सेवानिवृत्त डीजीपी और जवानों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी।डीजीपी सिंह ने कहा कि हरियाणा पुलिस अपने शहीद साथियों के परिवारों के प्रति संवेदनशील है। जब कोई पुलिसकर्मी कर्तव्यपालन के दौरान शहीद होता है, तो उसका परिवार मानो मुसीबतों के पहाड़ तले दब जाता है। ऐसे में हमारा पहला कर्तव्य है कि हम उस परिवार के साथ मजबूती से खड़े रहें। 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें