पंचकूला के सेक्टर 6 हॉस्पिटल से मरीजों के आए दिन मोबाइल तो चोरी होते हैं। पर आज एक पैसे चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गुरप्रीत कौर इलाज करवाने सेक्टर 6 हॉस्पिटल में दाखिल थी। बताया जा रहा है कि गुरप्रीत कौर ने अपने 1800 रुपये अपने तकिए के नीचे रखे हुए थे। जब वह सोकर उठी तो देखा कि तकिए के नीचे से पैसे गायब हैं। इसके बाद डायल 112 को फोन करके अस्पताल में बुलाया गया। मौके पर सेक्टर 6 के चौकी इंचार्ज राजेश कुमार भी पहुंचे।