पंचकूला के नजदीकी गांव टपरिया में एक 6 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक बच्ची का नाम सपना बताया गया है। घटना बुधवार रात की है, जब बच्ची की हालत बिगड़ने की बात सामने आई। सुबह पुलिस को मामले की सूचना मिली, जिसके बाद जांच शुरू हुई। बच्ची की मां रेणु ने बताया कि सपना की तबीयत खराब थी और कपड़ों पर उल्टी के निशान भी थे। लेकिन बच्ची के चेहरे पर चोट और आंख के पास नील के निशान मिलने से मामला संदिग्ध हो गया। बच्ची की बड़ी बहन आरती (9) ने पुलिस को बताया कि पिता अनिल ने रात को आंगन में शॉल में लपेटकर सपना को फर्श पर गिराया था। बड़ी बहन ने घटना स्थल पर पुलिस को वह शॉल भी दिखाई जिसमें बच्ची को लपेटा गया था। बच्ची के शव की स्थिति काफी दर्दनाक थी। उसकी आंखें खुली हुई थीं।