फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल में छह घंटे की बारिश ने खोली नगर परिषद की पोल, मुख्य मार्गों से बाजार तक जलभराव

पलवल में बुधवार को सुबह से दोपहर तक हुई लगातार झमाझम बारिश ने नगर परिषद की तैयारियों की पोल खोल दी। छह घंटे की बारिश ने शहर को मानो जलमग्न कर दिया हो। जवाहर नगर, मोती विहार, सिविल लाइन, शिव कॉलोनी, कमेटी चौक, बस स्टॉप, नई अनाज मंडी परिसर और सरकारी अस्पताल जैसे जरूरी सार्वजनिक स्थलों में पानी भर गया, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भवन कुंड क्षेत्र की गलियों में इतना पानी भर गया कि सड़कें नजर ही नहीं आईं। नालियों की गंदगी और अवरुद्ध निकासी के कारण पानी लोगों के घरों तक घुस गया। जैन तीर्थ श्री पार्श्व पद्मावती धाम के अध्यक्ष नितिन जैन ने भी नाराज़गी जताते हुए कहा कि हर बार बारिश में यही हाल होता है। नालियों की सफाई नहीं होती, सफाईकर्मी मनमानी करते हैं और नगर परिषद आंखें मूंदे बैठी रहती है। इसके अलावा कमेटी चौक क्षेत्र में नाले की स्लैब पहले से ही क्षतिग्रस्त थी, बारिश के पानी के दबाव से वह और भी टूट गई, जिससे वहां हादसे की आशंका बनी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें