सीईटी परीक्षा के मद्देनजर परिवहन विभाग पलवल ने 550 से अधिक बसों को चलाया है। आज सुबह से ही पलवल बस डिपो पर अभ्यर्थियों की भीड़ लगी हुई है। अभ्यर्थियों को पलवल से फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और नूंह लेकर बसें रवाना हो रही है। परिवहन विभाग ने जिले के अंदर परीक्षा केंद्रों तक अभ्यर्थियों को पहुंचाने के लिए शटल बस की व्यवस्था की है।