पलवल। आज से पलवल में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी शुरू हुई। हरियाणा के खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने इसका उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों को दर्शाया गया है। यह 19 और 20 जून तक आमजन के अवलोकन के लिए खुली रहेगी। गौतम ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों को ऐतिहासिक बताया।