पलवल के वार्ड नंबर-25 स्थित एकता नगर में पिछले करीब 15 दिनों से सीवर का पानी बैक मारने के कारण स्थानीय लोग परेशान हैं। गंदा पानी घरों के वॉशरूम तक पहुंचने और दुर्गंध के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है।