फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में उठीं मूलभूत सुविधाओं की समस्याएं, मंत्री आरती राव ने दिए सख्त निर्देश

जिला लघु सचिवालय पलवल के सभागार में बृहस्पतिवार को ग्रीवेंस कमेटी की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा सरकार की स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री आरती सिंह राव ने की। बैठक में जिलेभर से प्राप्त कुल 15 शिकायतों में से 12 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें से अधिकांश का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। बैठक की शुरुआत में नवगठित ग्रीवेंस कमेटी के सदस्यों का परिचय कराया गया। इसके बाद सुनवाई प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित मुद्दे उठाए गए। बैठक में पलवल व होडल के विधायकों ने भी भाग लिया और अधिकारियों को जवाबदेह बनाने की बात कही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें