फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ गांवों के कुंडू पाल समाज के लोगों ने सर्वसम्मति से चुना प्रधान

कुंडू पाल के बिजेंद्र सिंह कुंडू को प्रधान बनाए जाने पर शुक्रवार को ग्रामीणों ने भव्य समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर लोगों ने बताया कि 23 मार्च 2025 को हुए चुनाव में सर्वसम्मति से प्रधान चुने जाने के उपलक्ष्य में आठ गांवों के कुंडू पाल समाज के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। यह आयोजन ग्रामीण एकता और सामाजिक विश्वास का प्रतीक रहा। गांवों की ओर से सर्वसम्मति से चुने गए बिजेंद्र सिंह कुंडू को यह ज़िम्मेदारी पहली बार मिली है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास, सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने और भाईचारा कायम रखने के लिए समाज में काम करेंगे। इस दौरान अलीका, राजलक्ष्मी, कारके, काकराली, यादवपुर, ललवा, गालपुर और करेना गांवों के ग्रामीणों ने एकत्र होकर प्रधान का अभिनंदन किया। इस मौके पर समारोह की अध्यक्षता अत्तर सिंह कुंडू (काकराली) ने की। साथ ही कार्यक्रम में दादा अर्जुन, वीर सिंह, ईश्वर मास्टर (अलीका), गुलाब सिंह, पूर्व सरपंच सुभाष, रामलाल सरपंच, हरदयाल, लाला (अलीका), प्रताप सिंह समेत विभिन्न गांवों के लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें