सिख समुदाय की आस्था और श्रद्धा का प्रतीक पवित्र जोड़ा साहिब यात्रा शुक्रवार को जब पलवल जिले की सीमा में दाखिल हुई तो पूरा वातावरण धर्म और उत्साह के रंग में रंग गया। जैसे ही यात्रा गदपुरी मार्ग से पलवल में पहुंची, शहर के प्रवेश द्वार से लेकर गुरुद्वारों तक वाहे गुरु जी दा खालसा-वाहे गुरु जी दी फतेह और जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयघोष गूंजने लगे। सड़कों के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जिन्होंने पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया।